होम लोन की EMI पता करना है तो AI से मिलेगी कैलकुलेशन में मदद


  1. पहले होम लोन के लिए अप्रूवल मिलना लम्बा काम होता था
  2. काफी पेपरवर्क की ज़रूरत होती थी। प्रक्रिया मुश्किल थी।
  3. एआई की मदद से प्रक्रिया आसान, तेज़ और पर्सनलाइज़्ड है।

पहले लोन की प्रक्रिया कस्टमर के प्रोफाइल और लोन देने वाले बैंक की पॉलिसियों पर निर्भर होती थीं। इससे लोन लेना आसान हो जाता है, लेकिन होम लोन कुछ अलग है। होम लोन प्रॉपर्टी की कीमत, यूज़र की इंकम और डॉक्यूमेन्ट्स के आधार पर तय होता है। एआई इन सभी मुद्दों को हल कर देता है, एआई के द्वारा डेटा का मूल्यांकन कर ईएमआई की गणना की जा सकती है।

सवाल 1: किस तरह से एआई टूल्स की मदद से घर के खरीददार ईएमआई की गणना ठीक से कर सकते हैं और अनुकूल ब्याज़ दरों पर लोन ले सकते हैं?

एआई ने होम लोन को रियल-टाईम और पर्सनलाइज़्ड बनाकर पूरी तरह से बदल दिया है, जिससे घर खरीदने वाले उपभोक्ता स्मार्ट और फास्ट फैसला ले सकते हैं। बेसिक में हम ऐसा सिस्टम बनाते हैं, जिससे यूज़र एआई के ज़रिए अपने क्रेडिट स्कोर के आधार पर ईएमआई का अनुमान लगा सकते हैं, यहां तक कि फ्लक्चुएंटिंग रेट पर भी ईएमआई कैलकुलेट कर सकते हैं।

  1. एआई किस तरह से डेटा के आधार पर लोन को आसान बना रहा है?

एआई के कारण होम लोन की प्रक्रिया कैसे ज़्यादा भरोसेमंद और पारदर्शी हो जाती है? एआई पारदर्शिता और भरोसा बढ़ाकर होम लोन की प्रक्रिया को नया आयाम दे रहा है। पहले होम लोन के लिए अप्रूवल मिलना लम्बा काम होता था, इसमें काफी पेपरवर्क की ज़रूरत होती थी, पूरी प्रक्रिया बहुत मुश्किल थी। एआई ने इन सभी पहलुओं को बदल दिया है। बेसिक में हम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि एआई की मदद से लोन की पूरी प्रक्रिया आसान, तेज़ और पर्सनलाइज़्ड बन जाए।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *