बैठक में अधिकारियों के गैरहाजिर रहने पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का फूटा गुस्सा, नोटिस जारी कर मांगा जवाब


सूरजपुर: Minister Laxmi Rajwade got angry गांव चलो बस्ती चलो अभियान के तहत लोगों की समस्या जानने के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भटगांव विधानसभा के दुरुस्थ क्षेत्रों में खुद पहुंच रही है। उन्होंने भैयाथान ब्लॉक के नावापारा, शिवप्रसाद नगर, सोनपुर, भंवराही व करौंदामुड़ा में पेड़ के छांव के नीचे चौपाल लगाकर आमजनों की समस्या सुनी। लापरवाह अधिकारियों व कर्मचारियों को फटकार लगाते दिखाई दी।मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े में साफतौर पर कहा कि कार्यक्रम में अधिकारियों की उदासीनता व लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री राजवाड़े ने ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि आप लोग ग्रामसभा में सम्मिलित होकर और अपनी मांगों को रखें ताकि ग्राम विकास में पंचायत अच्छी योजना बना सके। उन्होंने महिलाओं और बुजुर्गों से सीधे संवाद कर प्रधानमंत्री आवास की जानकारी दी और महतारी वंदन योजना, पेंशन, विद्युत पानी जैसे समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर शिवप्रसाद नगर काली मंदिर जीर्णोद्धार, सोनपुर में हाई मास्क लाइट व करौंदा मुड़ा में देवल्ला के जीर्णोद्धार की घोषणा भी की>

अधिकारियों को मिला कारण बताओं नोटिस
गांव चलो बस्ती चलो अभियान में विकासखंड स्तर के सभी अधिकारियों को उपस्थित होने का निर्देश मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दी थी, इसके बावजूद क्रेडा व PHE विभाग के अधिकारी अनुपस्थित रहे। इस मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े नाराज दिखी और दोनों अधिकारियों को तत्काल कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। मंत्री ने साफतौर पर जिले के अधिकारियों कहा कि गांव चलो बस्ती चलो अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों के समस्याओं का निदान करना है ऐसे में अगर अधिकारी नदारत रहेंगे तो यह बर्दाश्त नहीं होगा हम ग्रामीणों की समस्याओं को दूर करने के लिए है और उनकी समस्याएं दूर करना हमारा कर्तव्य है।

ये लोग रहे मौके पर उपस्थित
इस कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य कुसुम सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष अजजा मोर्चा छत्तीसगढ़ सत्यनारायण सिंह जनपद उपाध्यक्ष राजीव प्रताप सिंह मंडल अध्यक्ष सुनील साहू सरपंच संतोष काशी रणजीत सिंह रूप सिंह जगन्नाथ सिंह रश्मि सिंह जनपद सदस्य, सीईओ जनपद तहसीलदार अनुविभागीय अधिकारी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, एवम बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारियों के साथ ग्रामीण उपस्थित रहे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *