CG IAS Transfer List 2025: बदले गए 11 जिलों के कलेक्टर, दो संभाग में पदस्थ किए गए नए आयुक्त


Chhattisgarh IAS Transfer: रायपुर। राज्य सरकार ने बड़ी प्रशासनिक सर्जरी कर दी है। इसमें मंत्रालय से लेकर जिलों तक के 41 आईएएस प्रभावित हुए हैं। 11 जिलों के कलेक्टर बदल दिए गए हैं। दो संभाग में नए आयुक्तों की भी पदस्थापना की गई है।

सामान्य प्रशासन विभाग से जारी आदेश के अनुसार राजनांदगांव के कलेक्टर संजय अग्रवाल को बिलासपुर जिला की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, बिलासपुर के मौजूदा कलेक्टर अवनीश शरण को नगर निवेश के साथ गृह निर्माण मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। लंबे समय से राज्य निर्वाचन आयोग में पदस्थ भूरे सर्वेश्वर नरेन्द्र की मुख्य धारा में वापसी हो गई है। भूरे को राजनांदगांव का कलेक्टर बनाया गया है।

केवल चार कलेक्टर को फिर मिला जिला

जिलों से हटाए गए 11 में से केवल चार कलेक्टरों को फिर से जिलों की जिम्मेदारी दी गई है। दंतेवाड़ा कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, बालोद कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल, कोंडागांव कलेक्टर कुणाल दुदावत और संजय अग्रवाल शामिल हैं।

जिला वर्तमान कलेक्टर नए कलेक्टर

बिलासपुर अवनीश कुमार शरण संजय अग्रवाल

रायगढ़ कार्तिकेय गोयल मयंक चतुर्वेदी

सारंगढ़-बिलाईगढ़ धर्मेश कुमार साहू डॉ. संजय कन्नौजे

राजनांदगांव संजय अग्रवाल भूरे सर्वेश्वर नरेन्द्र

जांजगीर-चांपा आकाश छिकारा जन्मेजय महोबे

बालोद इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल दिव्या उमेश मिश्रा

मुंगेली राहुल देव कुंदन कुमार

कोंडागांव कुणाल दुदावत नुपूर राशि पन्ना

गरियाबंद दीपक कुमार अग्रवाल भगवान सिंह उइके

दंतेवाड़ा मयंक चतुर्वेदी कुणाल दुदावत

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई चंद्रकांत वर्मा इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल

आरा को रायपुर के साथ दुर्ग संभाग की जिम्मेदारी

सुनील कुमार जैन को बिलासपुर का संभाग आयुक्त बनाया गया है। जैन अभी भौमिकी तथा खनिकर्म के संचालक हैं। इफ्फत आरा को रायपुर संभाग आयुक्त बनाया गया है। साथ ही दुर्ग संभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। आरा अभी संचालक आयुष हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *