एनटीपीसी रायपुर की टीम लक्ष्य ने क्षेत्रीय स्तर की NOCET-2026 प्रतियोगिता जीती


रायपुर । एनटीपीसी नवा रायपुर में 12 अक्टूबर 2026 को क्षेत्रीय स्तरीय NOCET-2026 प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें एनटीपीसी नवा रायपुर, कोरबा, सीपत, लारा, गाडरवारा और खरगोन की एक-एक टीम ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में टीम लक्ष्य ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्षेत्रीय स्तर पर जीत हासिल की। टीम में विकास कंसल, उप महाप्रबंधक (यूएसएससी-पीपीजी); आशुतोष चंद्र सचान, उप महाप्रबंधक (यूएसएससी-पीपीजी) और विवेक कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक (यूएसएससी-पीपीजी) शामिल थे। टीम ने “एआई/एमएल मॉडल के उपयोग का विस्तार: भविष्यवादी दृष्टिकोण” विषय पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी। क्षेत्रीय स्तर पर विजेता बनने के बाद अब टीम कंपनी स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेगी।

इस अवसर पर आंतरिक निर्णायक मंडल में अजय शर्मा, ईडी-ओएस; हर्ष आहूजा, ईडी-यूएसएससी; एस. मधु, सीजीएम (एश एनआई) और प्रवीण गज्जा, जीएम-एचआर शामिल रहे। वहीं, बाहरी निर्णायक के रूप में आईआईएम रायपुर के प्रोफेसर सरोज कुमार पानी ने प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया।

समापन अवसर पर निर्णायकों ने विषयों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एनटीपीसी एक सीखने वाला संगठन है, जहां नए विचारों और सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों को महत्व दिया जाता है। प्रतियोगिता ने प्रतिभागियों को नवाचार, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और मशीन लर्निंग के उपयोग से जुड़े विचार प्रस्तुत करने का मंच प्रदान किया।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *