छत्तीसगढ़ भाजपा के नवनियुक्त महामंत्री कर्मवीर सिंह पहुंचे CM हाउस: विष्णु देव साय से मिले, संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा


रायपुर, छत्तीसगढ़ भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री (संगठन) कर्मवीर सिंह ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में हुई इस शिष्टाचार भेंट के दौरान पार्टी के विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई।

इस मुलाकात के दौरान झारखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय और छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी मौजूद रहे।

कर्मवीर सिंह की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से यह मुलाकात संगठनात्मक समन्वय के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। हालांकि, बैठक में किन विशिष्ट मुद्दों पर चर्चा हुई, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *