बिलासपुर। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफा दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक वकील से 47.60 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की फेसबुक पर दो महिलाओं से पहचान हुई थी, जिन्होंने निवेश पर करोड़ों रुपये का लाभ होने का दावा किया।
जब पीड़ित ने निवेश की गई राशि निकालने की कोशिश की तो उससे और पैसे जमा कराने की मांग की गई। इंकार करने पर उसका अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया। वहीं, एक अन्य युवक भी साइबर ठगी का शिकार हुआ, जिससे 3 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। मामले में सरकंडा थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
