जय जगन्नाथ: रायपुर के श्री जगन्नाथ मंदिर में दर्शन-पूजन, राम प्रताप सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित


रायपुर। भगवान श्री जगन्नाथ की पावन बाहुड़ा यात्रा के अवसर पर रायपुर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष राम प्रताप सिंह सपरिवार मंदिर पहुंचे और भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा के विधिवत दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम  स्वास्थ्य एवं खुशहाली की मंगलकामना की.

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने भगवान श्री जगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेश में सुख-शांति, समृद्धि और जनकल्याण की प्रार्थना की। मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। भक्तों ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ पूजा-अर्चना कर भगवान श्री जगन्नाथ के जयघोष लगाए। धार्मिक वातावरण के बीच श्रद्धालुओं ने प्रदेश और देश की उन्नति, शांति तथा सर्वजन कल्याण की कामना की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *