रायपुर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय (कुशाभाऊ ठाकरे परिसर) में भाजपा प्रदेश प्रकोष्ठ के संयोजक एवं सह-संयोजकों की बैठक बुधवार को संपन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय, समस्त प्रकोष्ठ प्रभारी अवधेश चंदेल, सह प्रभारी चुन्नीलाल साहू मौजूद रहे।
समस्त प्रकोष्ठों की बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने सभी प्रकोष्ठ के संयोजक एवं सह-संयोजकों को नवीन दायित्व के लिए बधाई दी और कहा कि हमें संगठन के कार्यों को नीचे तक लेकर जाना है। साथ ही पार्टी द्वारा दिए गए दायित्वों को समय पर पूरा करना है और प्रकोष्ठ की मजबूती के लिए सभी प्रकोष्ठों का विस्तार भी करना है।
इस दौरान बैठक में सभी प्रकोष्ठ के संयोजक एवं सह-संयोजक मौजूद रहे।
