गरियाबंद। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव की सहमति से भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के संभाग प्रभारी-सहप्रभारी, जिला प्रभारी-सहप्रभारी तथा विभिन्न जिलों के संगठनात्मक पदाधिकारियों की घोषणा की गई है।
जारी सूची के अनुसार दीपक साहू को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, गरियाबंद का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही गरियाबंद जिले के महामंत्रियों सहित अन्य संगठनात्मक पदों पर भी नियुक्तियां घोषित की गई हैं।



