19 जुलाई से 17 नवंबर के बीच 20 दिनों तक बंद रहेगा राउरकेला-जगदलपुर एक्सप्रेस


जगदलपुर। दक्षिण-पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत तीसरी रेल लाइन के नॉन-इंटरलॉकिंग (टीआई) कार्य के कारण राउरकेला-जगदलपुर एक्सप्रेस का संचालन लगभग 20 दिनों तक प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन के अनुसार 19 जुलाई से 17 नवंबर के बीच निर्धारित अलग-अलग तिथियों में ट्रेन का परिचालन रद्द रहेगा। ऐसे में यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेकर ही सफर करने की सलाह दी गई है।
इन दिनों में प्रभावित रहेगी ट्रेन रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार एक्सप्रेस राउरकेला-जगदलपुर (गाड़ी संख्या 18107) का संचालन जुलाई में 14, 21, 28, अगस्त में 4, 11, 18, 25, सितंबर में 1, 8, 15, 22, 29, अक्टूबर में 6, 13, 20, 27 और नवंबर 3, 10, 17 तारीख को जगदलपुर से सेवा बंद रहेगी। वहीं वापसी के दौरान जुलाई में 15, 22, 29, अगस्त में 5, 12, 19, 26, सितंबर में 2, 9, 16, 23, 30, अक्टूबर में 7, 14, 21, 28 और नवंबर में 4, 11, 18 को नहीं आएगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार चक्रधरपुर मंडल के झारसुगुड़ा-धारुआडीही सेक्शन में तीसरी रेल लाइन के निर्माण और उससे जुड़े नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते यह निर्णय लिया गया है। यह कार्य रेल संचालन को अधिक सुरक्षित और सुगम बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। हालांकि निर्माण अवधि के दौरान कुछ ट्रेनों का परिचालन अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *