छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 अधिकारियों का तबादला


रायपुर  छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर अटल नगर ने पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 16 पुलिस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार विभिन्न जिलों और पुलिस मुख्यालय में पदस्थ निरीक्षकों, रक्षित निरीक्षकों और एक उप निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना दी गई है।
आदेश के तहत जिला कोरिया, भतपारा, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, बलरामपुर-रामानुजगंज, सरगुजा, रायपुर, नारायणपुर सहित कई जिलों में पदस्थ अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। वहीं कुछ अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय से जिलों में तथा जिलों से पुलिस मुख्यालय में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस महानिदेशक के हस्ताक्षर से जारी यह आदेश 9 जुलाई 2026 से प्रभावी माना जाएगा। प्रशासनिक दृष्टिकोण से किए गए इस फेरबदल का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाना बताया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *