IND vs ENG 2nd T20: संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी दोनों खेलेंगे? दूसरे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन


नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का आगाज हो चुका है। भारत ने पहले टी20 में 189 रन बनाए थे, लेकिन बारिश की वजह से इंग्लैंड की पारी शुरू नहीं हो सकी, और मैच रद्द करार दे दिया गया। अब भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 शनिवार, 4 जुलाई को मैनचेस्टर में  खेला जाएगा। इस मैच से पहले सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलेगा?
क्रिकेट फैंस से लेकर क्रिकेट एक्सपर्ट तक, हर कोई यह कह रहा है कि संजू सैमसन की जगह वैभव सूर्यवंशी को मौका मिले, क्योंकि सैमसन पिछले कुछ मैचों से फ्लॉप रहे हैं। सैमसन के बल्ले से आयरलैंड के खिलाफ दोनों टी20 में रन नहीं निकले। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में भी सैमसन सिर्फ एक रन ही बना सके।
हालांकि, ऐसा भी हो सकता है कि वैभव सूर्यवंशी भी  खेलें, और संजू सैमसन भी। यानी सैमसन प्लेइंग इलेवन में बने रहें, और वैभव सूर्यवंशी को भी डेब्यू का मौका मिल जाए। हालांकि, ऐसी स्थिति में शिवम दुबे को पांचवें गेंदबाज की भूमिका अदा करनी होगी, और साथ ही संजू सैमसन को मिडिल ऑर्डर में खेलना होगा।
कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर दूसरे टी20 में बिना किसी बदलाव के भी उतर सकते हैं। ऐसे में वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू के लिए और भी इंतजार करना पड़ सकता है। दूसरे टी20 में भी भारतीय टीम तीन स्पिनर और दो तेज गेंदबाज के साथ उतर सकती है। इसके अलावा शिवम दुबे गेंदबाजी के छठे विकल्प होंगे।
दूसरे टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई और वरुण चक्रवर्ती


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *