RDA हितग्राहियो को मिलेगा घर बैठे भुगतान की सुविधा


रायपुर । रायपुर प्राधिकरण अध्यक्ष नंद कुमार साहू की अध्यक्षता में गुरूवार को इस वर्ष के द्वितीय संचालक मण्डल की बैठक में विभिन्न मुद्दो पर निर्णय लिये गए।
रायपुर विकास प्राधिकरण के वर्तमान वेबसाईट rda.cgstate.gov की जगह नवीन डोमेन नाम rda raipur.cgstate.gov.in किया जा रहा है जिससे विभिन्न मदो के समस्त ऑनलाइन भुगतान, विक्रय हेतु उपलब्ध संपत्तियों की सूची का अवलोकन एवं क्रय की सुविधा तथा ऑनलाइन जन शिकायत की सुविधा प्राप्त होगी।
बैठक में टिकरापारा 96 टिनामेंट के रिडेव्हलपमेंट कार्य हेतु निविदा दर की स्वीकृती प्रदान करते हुए मूल आंबटितियों को फ्लैट्स आबंटन पश्चात शेष सभी फ्लैट्स एवं दुकानो को निविदा के माध्यम से विक्रय किये जाने की स्वीकृति प्रदान की गई।
प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत कौशल्या माता विहार, इन्द्रप्रस्थ एवं बोरियाखुर्द योजना में फ्लैटों के दोहरे आबंटन के प्रकरण का निराकरण हितग्राहियों में आपसी सहमति से आरक्षण नीति का पालन करते हुए पूर्व आबंटित तल या उससे ऊपर का तल दिये जाने की शर्तों का पालन करते हुए रिक्तता के आधार पर प्रस्तुत प्रस्ताव पर संचालक मण्डल द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई।
प्राधिकरण के विरूद्ध माननीय उच्च न्यायालय में प्रकरणों में प्राधिकरण के हितों का प्रभावी संरक्षण हेतु पूर्व से निर्मित पैनल में और नये अधिवक्ताओं को प्राधिकरण के पैनल में सम्मिलित किये जाने की अनुमति प्रदान की गई।
प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं में निम्न आयवर्ग के हितग्राहियों को उनकी आवश्यकता के अनुसार आवास उपलब्ध हो इस हेतु बिचौलियो एवं अनावश्यक खरीदी बिक्री को रोकने की दृष्टि से EWS फ्लैट्स का 10 वर्षो तक विक्रय / हस्तांतरण नहीं करने की बाध्यता को आज की संचालक मण्डल की बैठक में स्वीकृती प्राप्त हुई है।
देवेन्द्र नगर योजना अंतर्गत सिटी सेंटर मॉल के द्वितीय एवं तृतीय तल में स्थित क्षेत्र को लीज होल्ड पर विक्रय किये जाने हेतु तैयार R.F.P. का संचालक मण्डल द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया।
प्राधिकरण की दो महव्तपूर्ण योजना कौशल्या माता विहार तथा इन्द्रप्रस्थ-02 रायपुरा में विक्रर संपत्तियों के वर्तमान मूल्य में प्रस्तावित 10% वृद्धि को संचालक मण्डल द्वारा स्वीकृत किया गया
प्राधिकरण की पुरानी योजनाओं के अंतर्गत बहुमंजीलि भवनों का निर्माण काफी वर्ष पूर्ण हे हैं। उक्त निर्मित संरचनाओं का हस्तांतरण लोक निर्माण विभाग व अन्य शासकीय विभागो के गया है अतः उन विभागों से समन्वय कर निर्मित संरचनाओं की वर्तमान स्थिति के जांच उपरांत लपमेंट किये जाने हेतु प्रस्ताव तैयार किये जाने की सैद्धांतिक मंजूरी संचालक मण्डल द्वारा र्द
संचालक मण्डल द्वारा EWS श्रेणी के फ्लैट्स के विक्रय निविदा के माध्यम से किये जाने के में निर्णय लिया गया जिससे वास्तविक आवश्यकता वाले हितग्राही को सक्षमता के आधार पर न प्राप्त हो।
बोरियाखुर्द योजना में 1800 फ्लैट्स में से वर्तमान में लगभग 1100 आबंटितियों द्वारा बकाय का भुगतान प्राधिकरण को नहीं किया जा रहा है, ऐसे हितग्राहियों के आबंटन निरस्त कर फ्लैट्र विदा के माध्यम से विक्रय करने निर्णय लिया गया।
हितग्राहियों द्वारा संपत्तियों के मद में देय किस्तों के भुगतान हेतु वित्तदायी संस्था/बैंक से प्राप्त करने हेतु बैंक द्वारा अपने फॉर्मेट में त्रिपक्षीय अनुबंध तैयार किया जाता है जिसमें भिन्नत है एवं जिसका परीक्षण किया जाना संभव न होन के कारण, प्राधिकरण द्वारा अधिवक्ता पैनल से य प्रारूप तैयार कराया गया है। जिसे संचालक मंडल द्वारा स्वीकृति दी गई।
प्राधिकरण में प्रकोष्ठ भवनों की विक्रय हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र का निराकरण हेतु प्रकोष्ट का बाजार भाव / प्रचलित भाव / विक्रय मूल्य जो अधिक हो, का 10% हस्तांतरण शुल्क लेकर तथ काया राशि जमा करने पर हितग्राहियों को हस्तांतरण की अनुमति को बैठक में स्वीकृति किया।
संचालक मण्डल की बैठक में प्राधिकरण की भूखण्डों में हो रहे अतिक्रमण या भूमि विवाव् प्रकरणों का निराकरण, रिक्त भूखण्डों की जानकारी, प्राधिकरण की समस्त संपत्तियों का भौतिक ान कर एक यूनिक आई.डी तैयार किये जाने हेतु GIS मेपिंग कराये जाने का निर्णय संचालक की बैठक में लिया गया जिसमें संपत्तियों के समस्त जानकारी सम्मिलित होगी।
प्राधिकरण के अध्यक्ष नंद कुमार साहू द्वारा विभिन्न योजना क्षेत्र कौशल्या माता विहार स्थ 02 रायपुरा में उद्यान हेतु आरक्षित उद्यान स्थलो को पंजीकृत ऐजेंसी समूहो को नियम शतें वेन उद्यान स्थल उपलब्ध कराये जाने की स्वीकृति दी गई।
शंकर नगर, ग्राम लाभांडी, कचना एवं जोरा में प्राधिकरण द्वारा नगर विकास योजना 03 1 के विकास हेतु संचालक मण्डल द्वारा सैद्धांतिक सहमति प्रदान की गई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *