छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में एल्डरमैन नियुक्त, सरकार ने जारी किए आदेश


रायपुर  छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के अलग-अलग नगरीय निकायों में एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) नियुक्त कर दिए हैं। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने बस्तर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के लिए आदेश जारी किया है। इससे पहले रायपुर और सरगुजा संभाग के लिए आदेश जारी हुआ था, जिसमें कुल 32 शहरी निकाय शामिल थे। रायपुर नगर निगम में सबसे ज्यादा 11 एल्डरमैन नियुक्त किए गए थे। इन नियुक्तियों का काफी समय से इंतजार किया जा रहा था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *