नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी से खेती हुई अधिक लाभकारी


ग्राम खेड़ा के किसान रघुनंदन ने साझा किए सकारात्मक अनुभव

बेमेतरा। कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग से किसानों को बेहतर परिणाम प्राप्त हो रहे हैं। जिले के ग्राम खेड़ा निवासी किसान रघुनंदन ने अपनी खेती में नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी का प्रयोग कर सकारात्मक अनुभव प्राप्त किया है।
रघुनंदन ने बताया कि कृषि विभाग के मार्गदर्शन में उन्होंने फसल में नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी का उपयोग किया। इसके परिणामस्वरूप फसल की वृद्धि बेहतर हुई, पौधों में हरियाली बनी रही तथा पोषक तत्वों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित हुआ। साथ ही पारंपरिक उर्वरकों की तुलना में उर्वरक प्रबंधन अधिक सुविधाजनक बना।
उन्होंने बताया कि नैनो उर्वरकों के उपयोग से खेती की लागत को नियंत्रित करने में सहायता मिली तथा फसल की गुणवत्ता में भी सुधार देखने को मिला। उन्होंने अन्य किसानों से भी वैज्ञानिक सलाह के अनुसार आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने की अपील की।
रघुनंदन का कहना है कि नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी किसानों के लिए एक उपयोगी विकल्प साबित हो रहे हैं। उनके सकारात्मक अनुभव क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन रहे हैं।
’’आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर किसान बेहतर उत्पादन और अधिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं।’’

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *