मंत्री केदार कश्यप ने नव निर्मित कोहकामेटा पुलिस थाना भवन का किया लोकार्पण


नारायणपुर। अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और आधुनिक पुलिसिंग को नई मजबूती मिली है। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने कोहकामेटा में नव निर्मित पुलिस थाना भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान नारायणपुर पुलिस द्वारा विकसित ई-मालखाना 2.0 सॉफ्टवेयर का भी शुभारंभ किया गया, जिससे जिले में केस प्रॉपर्टी प्रबंधन की व्यवस्था पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी हो गई है।
लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि तकनीक आधारित नवाचार शासन और प्रशासन की कार्य क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया थाना भवन न केवल पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराएगा, बल्कि क्षेत्र के लोगों को भी त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण पुलिस सेवाएं मिल सकेंगी। इससे कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान ई-मालखाना 2.0 का शुभारंभ भी किया गया। थाना कोहकामेटा से शुरू की गई यह व्यवस्था जिले के सभी 14 थानों में लागू कर दी गई है। नई प्रणाली के तहत प्रत्येक जब्त संपत्ति और केस प्रॉपर्टी को यूनिक बारकोड आधारित डिजिटल पहचान दी जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *