सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर उमड़ा जनसैलाब, प्रोजेक्टर पर जीवंत हुए पीएम मोदी के अनुष्ठान


कांकेर। जिले में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर कंकालिन मंदिर परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए और धार्मिक माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान लोगों को लाइव प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए पूजन का सीधा प्रसारण दिखाया गया। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और आस्था के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।
आयोजन में बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम और नृत्य प्रस्तुतियां भी दी गईं। रंगारंग प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। कार्यक्रम के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ सांस्कृतिक एकता और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर कांकेर सांसद भोजराज नाग, कांकेर विधायक आशाराम नेताम, कलेक्टर नीलेश क्षीर सागर, जिला पंचायत सीईओ तथा नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक सहित शहर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *