मुख्यमंत्री साय ने मुरिया विद्रोह के महानायक झाड़ा सिरहा के बलिदान दिवस पर किया नमन


रायपुर। मुख्यमंत्री साय ने मुरिया विद्रोह के महानायक झाड़ा सिरहा के बलिदान दिवस पर नमन किया। सीएम ने कहा, बस्तर की पावन धरती पर जन्मे वीर झाड़ा सिरहा जी ने अंग्रेज़ों की दमनकारी नीतियों के विरुद्ध अदम्य साहस के साथ संघर्ष का बिगुल फूंका। उन्होंने जनजातीय समाज को संगठित कर अन्याय और अत्याचार के खिलाफ एकजुट किया तथा स्वाभिमान और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।
उनका बलिदान हमें सदैव अन्याय के विरुद्ध डटकर खड़े होने और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित रहने का संदेश देता रहेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *