प्रतिबंधित वन्य जीव कछुओं की तस्करी का भंडाफोड़, पुलिस ने 3 आरोपियों को रंगे हाथ दबोचा


कांकेर। जिले सिटी काेतवाली थाना क्षेत्र अंर्तगत पंडरीपानी दूध नदी स्टॉप में मुखबिर की सूचना पर कछुआ ले जा रहे तीन आरोपियों मनबोध राम भेड़िया, संदीप कुमार गोटा व एवन गोटा को आज मंगलवार काे वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया है।
कांकेर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि कांकेर जिले के ही ग्राम पोटगॉव निवासी मनबोध राम भेड़िया, संदीप कुमार गोटा व एवन गोटा एक बोरी में कछुए लेकर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही कांकेर पुलिस की टीम ने घेराबंदी करते हुए पंडरीपानी दूध नदी के पास सभी आरोपी को घेराबंदी कर पकड़कर उनके कब्जे से 7 कछुआ बरामद किए गए। पुलिस ने सभी आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही उपरांत रिमांड़ पर रवाना किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *