सुकमा पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 52 गुमशुदा मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए गए


सुकमा। जिले के विभिन्न थाना में गुम व चोरी हुए मोबाईल बरामदगी हेतु सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कश्यप के नेतृत्व में विशेष टीम गठित किया गया। उक्त टीम द्वारा उचित कार्यवाही करते हुए छत्तीसगढ़ व सीमावर्ती राज्यों एवं जिले के अंदरूनी क्षेत्रों से गुम व चोरी हुए मोबाईल नंबर-आईएमईआई नबरों को सीईआईआर पओर्टल के माध्यम से ट्रेस करते हुये मोबाईल सेट कुल 52 नग (अनुमानित बाजार मूल्य आठ लाख रूपये) बरामद की गयी है।
बरामद किये गये मोबाईलों को आज 5 मई को संबंधित मोबाईल मालिकों को सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित शाह के हाथों मोबाईल मालिकों को सुपुर्द किया गया। मोबाईल धारकों ने गुम हुए मोबाईल पाकर पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
इससे पूर्व 6 जनवरी 2026 को 112 मोबाइल मालिकों को सुपुर्द किये जा चुके है। उक्त कार्यवाही में जिला सुकमा के सायबर सेल सहायक नोडल सुश्री मोनिका श्याम साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कश्यप, प्रधान आरक्षक महेन्द्र बहादुर कंवर, आरक्षक नेमपाल दिवाकर, मीना गावड़े, रूखमणी यादव, लीलाराम पटेल, सुब्बाराव पोडियाम, सुरेश पोडियम का योगदान रहा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *