नई दिल्ली । बंगाल चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) सिक्किम पहुंचे और यहां उन्होंने राज्य के युवाओं के साथ फुटबॉल खेलकर कुछ वक्त बिताया। इस दौरान उन्होंने युवाओं से बातें भी कीं। युवाओं के साथ अपने इस खेल की तस्वीरें पीएम ने X पर साझा कीं। उन्होंने लिखा कि सिक्किम में अपने युवा दोस्तों के साथ फुटबॉल खेलने से अच्छा कुछ नहीं हो सकता। दो दिन के दौरे पर सिक्किम पहुंचे पीएम मोदी मंगलवार की सुबह-सुबह गंगटोक में युवाओं के बीच नजर आए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के सिक्किम दौरे के दूसरे दिन गंगटोक में युवाओं के बीच पहुंचे और फुटबॉल खेली. पीएम मोदी खिलाड़ियों के साथ सेलिब्रेट करते भी नजर आए।
पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार का शोर थम गया है. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण की विधानसभा सीटों के लिए चुनाव प्रचार थमने के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सबसे बड़े चेहरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब सिक्किम पहुंच चुके हैं।
