पटना-चर्लपल्ली-पटना के मध्य 15-15 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन, यात्रियों को मिलेगी कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा


रायपुर। ग्रीष्मकालीन के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये उन्हें कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु पटना-चर्लपल्ली-पटना के मध्य 15-15 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है ।
गाड़ी संख्या 03253 पटना-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन, पटना से 08 अप्रैल 2026 से 27 मई 2026 तक (15 फेरा) प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को चलेगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 03254 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल ट्रेन, चर्लपल्ली से 15 अप्रैल 2026 से 27 मई 2026 तक (07 फेरा) प्रत्येक बुधवार को तथा गाड़ी संख्या 03255 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल ट्रेन, चर्लपल्ली से 10 अप्रैल 2026 से 29 मई 2026 तक (08 फेरा) प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी |

गाड़ियों की समय सारिणी
गाड़ी संख्या 03253 पटना-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन, पटना से 08 अप्रैल 2026 से 27 मई 2026 तक (15 फेरा) प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को दोपहर 15.00 बजे रवाना होगी तथा मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुये दूसरे दिन अर्थात प्रत्येक मंगलवार और गुरुवार को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के ठहराव वाली स्टेशन बिलासपुर में आगमन 07.40 बजे, प्रस्थान 07.45 बजे, रायपुर आगमन 09.43 बजे, प्रस्थान 09.45 बजे, दुर्ग आगमन 10.10 बजे, प्रस्थान 10.20 बजे, गोंदिया आगमन 12.50 बजे, प्रस्थान 12.55 बजे होते हुये प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को 03.30 बजे चर्लपल्ली स्टेशन पहुंचेगी |
गाड़ी संख्या 03254 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल ट्रेन, चर्लपल्ली से 15 अप्रैल 2026 से 27 मई 2026 तक (07 फेरा) प्रत्येक बुधवार को 23.00 बजे रवाना होगी तथा मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुये दूसरे दिन अर्थात प्रत्येक गुरुवार को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के ठहराव वाली गोंदिया स्टेशन आगमन 11.40 बजे, प्रस्थान 11.45 बजे, दुर्ग आगमन 13.50 बजे, प्रस्थान 14.00 बजे, रायपुर आगमन 14.33 बजे, प्रस्थान 14.35 बजे, बिलासपुर में आगमन 16.45 बजे, प्रस्थान 16.50 बजे होते हुये प्रत्येक शुक्रवार को 11.30 बजे पटना स्टेशन पहुंचेगी |

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *