रायपुर में 48 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन, विधायक राजेश मूणत ने दी सौगात


रायपुर, आज रायपुर पश्चिम विधायक प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री श्री राजेश मूणत ने रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर निगम रायपुर जोन 8 के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वार्ड कमांक 19 के क्षेत्र में लगभग 48 लाख रू. की लागत से नये विविध विकास कार्यों एवं गंदे पानी की सुगम निकासी के प्रबंधन हेतु नये विकास निर्माण कार्यों का श्रीफल फोड़कर कुदाल चलाकर भूमिपूजन नगर निगम एमआईसी सदस्य श्री दीपक जायसवाल, श्री भोलाराम साहू, वार्ड 19 पार्षद जोन 8 जोन अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ठाकुर, पार्षद श्री सोहन साहू, श्री भगत राम हरबंश, पूर्व पार्षद श्रीमती राधा ठाकुर, श्री ओंकार बैस, श्री पुरूषोत्तम देवांगन, पर्यटन मंडल के पूर्व संचालक श्री गोवर्धन खंडेलवाल, पार्षद प्रतिनिधि श्री अशोक पाण्डेय, जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल, कार्यपालन अभियंता श्री अतुल चोपडा, सहायक अभियंता श्री अनुराग पाटकर सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नवयुवको, महिलाओ, आमजनों की उपस्थिति के मध्य करते हुए शानदार सौगात दी ।
रायपुर पश्चिम विधायक प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री श्री राजेश मूणत ने मंच से वार्ड 19 पार्षद एवं जोन 8 जोन अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ठाकुर के अनुरोध पर गुढियारी भारत माता चौक के पास सडक चौडीकरण कार्य जनहित में जनसुविधा हेतु सुगम आवागमन कायम करने शीघ्र करवाने की मंच से घोषणा की साथ ही कहा कि सडक चौडीकरण में किसी गरीब का मकान नहीं टूटेगा। यदि चौडीकरण में आवश्यक होने पर किसी गरीब का मकान टूटा तो नियमानुसार संबंधित प्रभावित को पहले मुआवजा दिलवाया जायेगा तभी मकान टूटेगा ।

रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने जोन अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ठाकुर एवं जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल के कार्यों की मंच से सराहना की। उन्होने कहा कि रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के नेतृत्व में रायपुर कमिश्नरेट राजधानी शहर महानगर रायपुर में अपराध नियंत्रण करने अच्छा कार्य कर रहा है। पश्चिम विधायक ने भारत माता चौक गुढियारी के पास रात्रि कालीन अपराध नियंत्रण हेतु उस क्षेत्र के आस पास के पार्षद एमआईसी सदस्य श्री भोला राम साहू, जोन 8 जोन अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ठाकुर, पार्षद श्री सोहन साहू से जनहित में अपराध नियंत्रण कार्य हेतु पुलिस प्रशासन को सकारात्मक सहयोग देने की अपील की। उन्होने सभी नागरिको से मंच से अपील की कि वर्तमान में भारत माता चौक गुढियारी के पास रोड डिवाईडर अंडर ब्रिज आदि स्थानो पर शासन द्वारा सफाई पोताई रंगरोगन के कार्य लगातार प्रगति पर है जिससे क्षेत्र की सुन्दरता में निखार आ रहा है। कोई भी नागरिक वहां पान की पीक थूककर कदापि गंदगी ना फैलाये।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *