BREAKING : गरियाबंद में 40 पुलिसकर्मियों का तबादला, आदेश जारी


गरियाबंद। पुलिस विभाग में प्रशासनिक कसावट और कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने बड़ा कदम उठाया है। जारी आदेश के तहत जिले के 40 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है।

एसपी द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से आगामी आदेश पर्यन्त तक उनके नाम के सम्मुख दर्शित नवीन पदस्थापना पर अस्थायी रूप से स्थानांतरित कर तत्काल प्रभाव से पदस्थ किया जाता है।

इस बड़े फेरबदल को विभागीय कार्य में तेजी, बेहतर कानून व्यवस्था और क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *