बस्तर के विकास को रफ्तार: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने जगदलपुर को दी ₹22.67 करोड़ की सौगात


जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आज बुधवार काे 22 करोड़ 67 लाख से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया। जिसमें जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत माड़िया चौक से बोधधाट थाना तक सड़क चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य लागत 4 करोड़ 99 लाख रुपए , जगदलपुर महारानी अस्पताल में हिमोडायलिसिस, पैलिएटिव,व कैंसर क्लिनिक बील्डिग भवन का भूमिपूजन कार्य का लागत 4 करोड़ 62 लाख रुपए, महारानी अस्पताल में एमआरडी बील्डिग भवन का भूमिपूजन कार्य लागत 4 करोड़ 30 लाख रुपए, जगदलपुर में 2 नग वित्त कार्यालय भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन लागत 7 करोड़ 95 लाख रुपए एवं उप संचालक उधान भवन निर्माण कार्य लोकार्पण लागत 80 लाख रुपए कुल 22 करोड़ 67 लाख रुपए के कार्याें का भूमिपूजन व लोकार्पण किया गया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि हमारी सरकार बस्तर को मुख्यधारा से जोड़ने और बुनियादी सुविधाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। बस्तर में स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर बनाने को लेकर हम सजगता के साथ कार्य कर रहे हैं। बस्तर की जनता के बेहतर स्वास्थ्य सेवा को मजबूत करने महारानी अस्पताल में कैंसर क्लिनिक बील्डिग भवन एवं एमआरडी भवन का भूमिपूजन किया गया। इसके निर्माण से बस्तर के जनता को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। बस्तर में स्वास्थ्य सेवा को मजबूत करने हम लगातार प्रयासरत हैं। एमआरडी भवन एवं हिमोडायलिसिस पैलिएटिव व कैंसर क्लिनिक बील्डिग भवन निर्माण से लोगों को काफी सुविधा होगी। श्री देव ने कहा कि आज जिन सड़कों, भवनों की आधारशिला रखी गई है, वे महज निर्माण कार्य नहीं, बल्कि प्रगति के रास्ते हैं। उन्हाेने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हमारे जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही हमारी सुशासन की पहचान है। शहर के बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा । शहर के माडिया चौक से बोधधाट थाना तक सड़क चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण निर्माण कार्य जनता की मांग रही जिससे मांग के अनुरूप सड़कों के निर्माण कराया जा रहा है।
इस दौरान बेवरेज कारपोरेशन अध्यक्ष श्रीनिवास राव, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, पूर्व महापौर सफीरा साहू,एम आई सी सदस्य निर्मल पानीग्राही, पार्षद आलोक अवस्थी,राजेश चौधरी, गिरिजा गुप्ता,रोशन सिसोदिया,बंसती समरथ ,पीतामह नायक,मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, आर्येंद्र सिंह,महिला मोर्चा अध्यक्ष महेश्वरी ठाकुर, युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिलाष यादव, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष नीलाम्बर सेठिया, एवं सुधा मिश्रा,लक्ष्मी कश्यप, अविनाश गौतम,मनोज ठाकुर, पीडब्ल्यूडी एसडीओ श्री गोकुल पात्र,अलावा वार्डवासी व पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *