नगर निगम अपर आयुक्त लोकेश्वर साहू ने इंटेकवेल स्थित सागर, सरिता, नीर क्षीर और खारून पम्प हॉउस से रॉ वाटर पम्पो का किया निरीक्षण,


रायपुर  आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त  विश्वदीप के आदेशानुसार नगर निगम अपर आयुक्त लोकेश्वर साहू द्वारा इंटेकवेल स्थित सागर , सरिता ,नीर क्षीर एवं खारुन पंप हाउस से रॉ वाटर पंपों का निरीक्षण कर संचालित पंपों की क्षमता , संचालन की स्थिति , सभी सब स्टेशन 33 के वी/11के वी की प्रशासनिक व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष अवलोकन किया. इस दौरान नगर निगम कार्यपालन अभियंता जल  नर सिँह फरेन्द्र सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी और कर्मचारीगण की इंटेकवेल में उपस्थिति रही.
नगर निगम अपर आयुक्त लोकेश्वर साहू द्वारा सभी पंपों तथा मोटर इत्यादि का मेंटेनेंस ग्रीष्म ऋतु में कोई दिक्कत न हो, इसलिए सभी पार्ट्स तथा पूर्व से सर्विसिंग करने के निर्देश दिए. इसके साथ ही अपर आयुक्त ने नदी में जल संसाधन विभाग से प्राप्त हो रहे कच्चे जल का लेवल प्रतिदिन मॉनिटर कर विभाग से समन्वय बनाने के निर्देश दिए.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *