झीरम घाटी शहीद स्मारक में तोड़फोड़: आक्रोशित कांग्रेस ने दरभा थाने में दर्ज कराई FIR


जगदलपुर। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य, ग्रामीण अध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला व पूर्व विधायक रेखचंद जैन के नेतृत्व में कांग्रेस के पदाधिकारियो ने आज झीरम घाटी में बने शहीद स्मारक का निरीक्षण किया। शहीद स्मारक में निरीक्षण पश्चात शहीद स्व.महेंद्र कर्मा जी व शहीद स्व.नंदकुमार पटेल की तस्वीर को खंडित करना पाए जाने पर कांग्रेस नेताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा इस प्रकार शहीद कांग्रेस नेताओं का अपमान कांग्रेस कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।
शहीद स्मारक में शहीद स्व.महेंद्र कर्मा व शहीद स्व.नंदकुमार पटेल की तस्वीर को खंडित पाए जाने पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य, ग्रामीण अध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला व पूर्व विधायक रेखचंद जैन सहित कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने दरभा थाना पहुंचकर ऐसे कृत्य करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही कि मांग को लेकर एफआईआर हेतु आवेदन दिया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *