Gold Price Today: मिडिल ईस्ट संकट के बावजूद सोना हुआ और सस्ता, चांदी भी लुढ़की; अब कितना है रेट


अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध से मिडिल ईस्ट में छाए संकट के बावजूद देश में सोने की कीमतों में गिरावट है। 7 मार्च की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत घटकर 161270 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई है। मुंबई में कीमत 161120 रुपये प्रति 10 ग्राम है। एक दिन पहले 6 मार्च को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 1,100 रुपये या लगभग एक प्रतिशत घटकर 1,64,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। कारोबारियों द्वारा लगातार दूसरे दिन की गई मुनाफासूली के चलते ऐसा हुआ।

हालांकि मिडिल ईस्ट में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव से विदेश में सुरक्षित निवेश वाले एसेट्स की मांग बढ़ी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 14.70 डॉलर या 0.29 प्रतिशत बढ़कर 5,095.81 डॉलर प्रति औंस हो गया।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 147840 161270
मुंबई 147690 161120
अहमदाबाद 147740 161170
चेन्नई 147690 161120
कोलकाता 147690 161120
हैदराबाद 147690 161120
जयपुर 147840 161270
भोपाल 147740 161170
लखनऊ 147840 161270
चंडीगढ़ 147840 161270

28 फरवरी 2026 को इजराइल और अमेरिका ने ईरान के खिलाफ खुली जंग का ऐलान करते हुए एयर स्ट्राइक की। कुछ ही घंटों में ईरान ने भी जवाब देते हुए मिसाइल और ड्रोन से इजराइल पर हमले कर दिए। ईरान ने मध्यपूर्व के कई देशों पर भी हमले किए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ किसी भी तरह का समझौता तभी संभव है, जब वह बिना शर्त सरेंडर करे। इसके बाद ईरान में नई और बेहतर लीडरशिप चुनी जाएगी।

चांदी की कीमत

दूसरी कीमती धातु चांदी में भी 7 मार्च की सुबह गिरावट है। कीमत 284900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 600 रुपये टूटकर 2,71,700 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 1.4 प्रतिशत बढ़कर 83.40 डॉलर प्रति औंस हो गया।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *