महारानी हॉस्पिटल में Health ATM का हुआ शुभारंभ


जगदलपुर। महारानी हॉस्पिटल में Health ATM का शुभारंभ हुआ। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, आज बस्तर सांसद कश्यप के साथ महारानी हॉस्पिटल में “Health ATM” का शुभारंभ एवं अत्याधुनिक स्वास्थ्य जांच मशीन का लोकार्पण करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हुई। क्षेत्रवासियों को सुलभ, त्वरित और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इस नई व्यवस्था के माध्यम से नागरिकों को कम समय में विभिन्न स्वास्थ्य जांचों की सुविधा मिलेगी, जिससे बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ाया गया है। स्वस्थ नागरिक ही समृद्ध प्रदेश की नींव होते हैं। इसी संकल्प के साथ हम छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को निरंतर सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर महापौर संजय पाण्डे सहित पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण, स्वास्थ्य अधिकारीगण, डॉक्टर्स, अस्पताल के स्टाफ एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *