होली पर सख्त निगरानी: 800 जवान, 81 पेट्रोलिंग पार्टियां तैनात; हुड़दंग पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश


बिलासपुर। होली के त्योहार पर शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के हुड़दंग या आपराधिक गतिविधि पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक कड़ी निगरानी रखी जाएगी। कुल 4 एएसपी, 9 डीएसपी, सभी थाना प्रभारी (टीआई) और उप निरीक्षक (एसआई) सहित करीब 800 पुलिस अधिकारी एवं जवान तैनात रहेंगे।

 

पुलिस ने 81 पेट्रोलिंग पार्टियों का गठन किया है, जो लगातार गश्त कर संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों पर नजर रखेंगी। किसी भी स्थान पर विवाद, मारपीट, जबरन रंग डालने या अन्य आपराधिक गतिविधि की सूचना मिलते ही संबंधित क्षेत्र के राजपत्रित अधिकारी से लेकर टीआई तक तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करेंगे। पकड़े गए आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

आपराधिक गतिविधियों की सूचना के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

होली के दौरान नागरिक किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपराधिक घटना की सूचना सीधे पुलिस को दे सकते हैं। इसके लिए कंट्रोल रूम नंबर 9479193099 जारी किया गया है। इसके अलावा संबंधित थानों के नंबर इस प्रकार हैं—

सिविल लाइन – 9479193019

कोतवाली – 9479193018

सरकंडा – 9479193022

सिरगिट्टी – 9479190151

सकरी – 9479191721

कोनी – 9479193023

तारबाहर – 9479193020

तोरवा – 9479193021

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अप्रिय स्थिति में तत्काल सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी

शहर को 7 जोन में बांटकर संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

जोन क्रमांक 2 (तिफरा क्षेत्र) – मन्नाडोल, सिरगिट्टी बन्नाक चौक।

जोन क्रमांक 3 – ठेठाडबरी, मिट्टीटीला, कुदुदंड सूर्यवंशी मोहल्ला, गुरु घासीदास नगर, जरहाभाठा मिनीबस्ती।

जोन क्रमांक 4 – मिनीमाता नगर, तारबाहर, डिपूपारा, मंझवापारा, मरीमाई मंदिर क्षेत्र, तालापारा, मगरपारा।

जोन क्रमांक 5 – करबला तालाब, कतियापारा नदी किनारा, डबरीपारा, फिश मार्केट शनिचरी।

जोन क्रमांक 6 – मांडवा बस्ती, पटेल पारा, चुचुहियापारा, हेमूनगर (पानी टंकी के पीछे), देवरीखुर्द, कंसा चौक टिकरापारा, खटीक मोहल्ला, मामा-भांचा तालाब क्षेत्र, पुराना हाई कोर्ट के पीछे, मधुबन।

जोन क्रमांक 7 – चिंगराजपारा, डबरीपारा, अशोक नगर मुरुम खदान, बंधवापारा इमलीभाठा, चिल्हाटी, मोपका।

एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के नाम पर किसी भी प्रकार की बदसलूकी, नशाखोरी, जबरन रंग लगाने या सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पुलिस पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी पर रहेगी।

 

पुलिस प्रशासन ने शहरवासियों से आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने की अपील की है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *