बस्तर पुलिस का फ्लैग मार्च: सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच मनेगी ‘सुरक्षित होली’


जगदलपुर। बस्तर पुलिस द्वारा होली त्यौहार को ध्यान में रखते हुए विशेष तैयारी की गई है। इसी तारतम्य में आज पुलिस बल के साथ जगदलपुर शहर के महत्वपूर्ण स्थानों में फ्लैग मार्च किया गया। पुलिस द्वारा जनता को शुभकामनाओं सहित शांति और सौहाद्रपूर्ण होली मनाने की समझाईश दी गई।
फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य आपराधिक तत्वों को चेतावनी देना एवं शहर के नागरिकों विशेषकर महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है, जिससे शहर के नागरिक निर्भीक एवम् सुरक्षित होकर होली का त्यौहार मना पायें। साथ ही बस्तर पुलिस ने अपील की है कि बिजली तार के नीचे होलिका दहन न करें। होली पर्व पर शराब पीकर लड़ाई झगड़ा वाद विवाद न करें। होली पर्व पर मुखौटा का प्रयोग न करें। शराब पीकर वाहन न चलाये। ज़ोर जबरदस्ती रंग गुलाल का प्रयोग न करें। तीव्र गति से एवं क्षमता से अधिक संख्या में बैठ कर गाड़ी न चलाये। परीक्षााओं के मद्देनज़र ध्वनि विस्तारक यन्त्र न बजाये। होली पर्व को लेकर अफवाह न फैलाये।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *