नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने दी होली की बधाई; कहा- ‘गिले-शिकवे मिटाकर प्रेम के रंग में रंगने का है यह पर्व’


रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने फागुन त्यौहार (होली) रंग उत्सव की प्रदेशवासियों को दी बधाई शुभकामनाएं।
नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने कहा, होली रंगो तथा हँसी-खुशी का त्योहार है। प्यार भरे रंगों से सजा यह पर्व हर धर्म, संप्रदाय, जाति के बंधन खोलकर भाई-चारे का संदेश देता है।
इस दिन सभी लोग अपने पुराने गिले-शिकवे भूल कर गले लगते हैं और एक दूजे को अबीर, गुलाल लगाकर बधाईयां देते हैं। आज प्यार के रंगो में रंगे, एकता भाईचारे के रंग में डूबे, यही मेरी कामना है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *