Rajya Sabha Election 2026 : छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव की घोषणा के साथ ही अब 16 मार्च को होगा मतदान


रायपुर : छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की दो सीटों के लिए 16 मार्च को होगा मतदान l भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आज अप्रैल-2026 में सेवानिवृत्त होने वाले राज्यसभा सदस्यों की रिक्त सीटों को भरने के लिए द्विवार्षिक चुनाव की घोषणा कर दी गई है। इसके माध्यम से देश के 10 राज्यों में कुल 37 राज्यसभा सदस्यों का निर्वाचन किया जाएगा.

छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव की घोषणा हो चुकी है और जिसकी 05 मार्च तक होगी नामांकन प्रक्रिया । इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने संभावित उम्मीदवारों का पैनल तैयार कर केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया है। भाजपा की ओर से भेजे गए प्रस्ताव में नवीन मार्कंडेय, कृष्णमूर्ति बांधी, किरण बघेल, गौरीशंकर अग्रवाल, प्रबल प्रताप जूदेव, सरोज पांडे और पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण सिंह चंदेल के नाम शामिल हैं।

जातिगत समीकरण पर विशेष ध्यान : पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए पैनल तैयार करते समय सामाजिक और जातिगत संतुलन को प्राथमिकता दी है। एससी वर्ग से नवीन मार्कंडेय, कृष्णमूर्ति बांधी और किरण बघेल को शामिल किया गया है। सामान्य वर्ग से गौरीशंकर अग्रवाल, प्रबल प्रताप जूदेव और सरोज पांडे को जगह मिली है, जबकि ओबीसी वर्ग से पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण सिंह चंदेल का नाम प्रस्तावित किया गया है। इससे साफ है कि भाजपा ने सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने की रणनीति अपनाई है।

कांग्रेस में अब तक केवल संभावित नामों को लेकर मंथन जारी

जहां भाजपा ने पैनल बनाकर केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया है, वहीं कांग्रेस में अब तक केवल संभावित नामों को लेकर चर्चाएं चल रही हैं। पार्टी की ओर से आधिकारिक तौर पर किसी नाम की घोषणा नहीं की गई है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में दोनों दलों की रणनीति और स्पष्ट होगी, जिसके बाद राज्यसभा चुनाव को लेकर तस्वीर साफ हो सकेगी

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *