इतिहास के पन्नों में 15 फरवरी : 2017 में अंतरिक्ष इतिहास में दर्ज भारत की बड़ी उपलब्धि


2017 में आज ही के दिन ISRO ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में इतिहास रच दिया था। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने एक ही मिशन में 104 उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण किया, जो उस समय विश्व रिकॉर्ड था। इससे पहले किसी भी देश ने एक साथ इतने अधिक सैटेलाइट लॉन्च नहीं किए थे।

इन उपग्रहों में भारत के साथ-साथ कई अन्य देशों के छोटे उपग्रह भी शामिल थे। इस उपलब्धि ने कम लागत और विश्वसनीय प्रक्षेपण क्षमता के मामले में भारत की मजबूत पहचान बनाई और वैश्विक स्पेस मार्केट में उसकी साख को नई ऊंचाई दी।

महत्वपूर्ण घटनाक्रम

1677 – इंग्लैंड नरेश चार्ल्स द्वितीय ने फ़्रांस के ख़िलाफ़ डचों से गठबंधन किया।

1763 – प्रसिया और आस्ट्रेलिया के बीच शांति संधि हुई।

1764 – अमेरिका में सेंट लुईस शहर की स्थापना हुई।

1798 – फ़्रांस ने रोम पर कब्ज़ा कर उसे गणराज्य घोषित किया।

1806 – फ़्रैंको, प्रसियन संधि के बाद प्रसिया ने ब्रिटिश जहाज़ों के लिए अपने बंदरगाह बंद किये।

1890 – अमेरिकी युद्धपोत मेने हवाना बंदरगाह पर विस्फोट से उड़ा दिया गया।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *