केंद्रीय बजट 2026-27 – यह बजट विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला दूरदर्शी और जन-कल्याणकारी दृष्टिकोण – नीलू शर्मा


राजनांदगांव। केंद्रीय वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 का छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त श्री नीलू शर्मा ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में तैयार यह बजट देश को 2047 तक विकसित भारत बनाने की दिशा में एक ठोस कदम है। श्री शर्मा ने कहा कि यह बजट समावेशी विकास, नवाचार, रोजगार सृजन, कृषि सुदृढ़ीकरण, इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, स्वास्थ्य, किसान, युवा, महिला, श्रमिक और मध्यम वर्ग सहित समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इससे न केवल आर्थिक प्रगति को बल मिलेगा बल्कि प्रत्येक भारतीय के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएगा।

श्री शर्मा ने कहा कि बजट में कृषि क्षेत्र को मजबूत करने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने पर जोर दिया गया है। साथ ही, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गए प्रावधान आने वाली पीढ़ियों को सशक्त बनाने में सहायक होंगे। महिलाओं और श्रमिकों के लिए घोषित योजनाएँ सामाजिक सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होंगी।

श्री शर्मा ने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला दूरदर्शी और जन-कल्याणकारी दृष्टिकोण है। प्रधानमंत्री जी और वित्तमंत्री ने जिस तरह से हर वर्ग को ध्यान में रखकर योजनाएँ प्रस्तुत की हैं, वह सुशासन और संवेदनशील नेतृत्व का प्रमाण है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस बजट से छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में विकास की नई धारा प्रवाहित होगी। पर्यटन, संस्कृति और स्थानीय उद्योगों को भी इससे बढ़ावा मिलेगा, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था और मजबूत होगी। श्री शर्मा ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट वास्तव में विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की ओर बढ़ने वाला सर्वस्पर्शी और ऐतिहासिक बजट है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *