नितिन नबीन के निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर CM विष्णुदेव साय ने दी बधाई


नई दिल्ली – नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से आत्मीय भेंट कर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।नितिन नबीन जी का सशक्त संगठनात्मक अनुभव, वैचारिक दृढ़ता और कार्यकर्ताओं से उनका गहरा जुड़ाव भारतीय जनता पार्टी को नई ऊर्जा, स्पष्ट दिशा और मजबूत नेतृत्व प्रदान करेगा। उनके नेतृत्व में भाजपा राष्ट्रसेवा, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाएगी।

यह विश्वास है कि नबीन जी के मार्गदर्शन में संगठनात्मक एकता और अनुशासन सुदृढ़ होगा तथा पार्टी जन-जन की आकांक्षाओं पर खरा उतरते हुए राष्ट्र निर्माण के अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा से निभाएगी। उनका नेतृत्व कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगा और भाजपा को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा।

प्रभु श्रीराम जी के आशीर्वाद से भारतीय जनता पार्टी का यह नवयुग राष्ट्र निर्माण की एक नई, स्वर्णिम गाथा रचे -यही मंगलकामना है।

नवनिर्वाचित भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को डिप्टी सीएम अरुण साव ने मिलकर बधाई दी। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा नितिन जी का संगठनात्मक अनुभव, कार्यकर्ता भाव, वैचारिक दृढ़ता और टीम वर्क भाव भाजपा को नई ऊर्जा और स्पष्ट दिशा प्रदान करेगा। उनके नेतृत्व में राष्ट्रसेवा, सुशासन और विकसित भारत का संकल्प और अधिक मजबूत होगा।

नितिन नबीन को पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने भी शुभकामनाएं दी, छत्तीसगढ़ की सहभागिता केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि संगठनात्मक एकता, अनुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति भारतीय जनता पार्टी की अटूट प्रतिबद्धता का सशक्त प्रतीक है।

डिप्टी सीएम अरुण साव ने नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई देती हुई तस्वीर पोस्ट कर कार्यकर्ताओं को भी शुभकामनाएं दी, एक युवा नेता होने के नाते नबीन का नेतृत्व कार्यकर्ताओं को ऊर्जावान बनाएगा और पार्टी के आदर्शों को ऊँचाई प्रदान करेगा। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा छत्तीसगढ़ के सह प्रभारी और बाद में प्रभारी के रूप में उनके मार्गदर्शन में पिछ‌ले विधानसभा चुनाव से लेकर निकाय-पंचायत चुनावों में पार्टी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन एक ऐतिहासिक उपलब्धि रही है हम कार्यकर्ताओं के लिए। डिप्टी सीएम साव ने कहा कि एक युवा नेता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाल रहे हैं और आने वाले समय में युवाओं को ही पार्टी को अधिक मजबूत बनाना है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *