ढाका--बांग्लादेश के नरसिंदी जिले में बुधवार रात एक हिंदू दुकानदार की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय शरत चक्रवर्ती मणि के रूप में हुई है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, यह बीते 18 दिनों में छठे हिंदू व्यक्ति की हत्या है। जानकारी के मुताबिक युवक ने बढ़ती हिंसा को लेकर फेसबुक पोस्ट किया था।
