नई दिल्ली। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को सोमवार शाम दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, उन्हें नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए भर्ती किया है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल से जुड़े सूत्रों ने बताया कि सोनिया गांधी को लंबे समय से खांसी की समस्या है। इसी के चलते समय-समय पर उनका मेडिकल चेकअप कराया जाता है। इस बार भी एहतियात के तौर पर उन्हें अस्पताल में भर्ती किया है। उन्हें छाती रोग विशेषज्ञ की निगरानी में रखा है। आवश्यक जांचें की जा रही हैं।
