दिल्ली में आधी रात पुलिस-एमसीडी टीम पर पत्थरबाजी,पुलिसकर्मी-अधिकारी घायल


0- मस्जिद व कब्रिस्तान के पास अतिक्रमण हटाने पहुंची थी टीम

नई दिल्ली-दिल्ली में रामलीला मैदान के पास मस्जिद और कब्रिस्तान से सटी जमीन से 6 जनवरी की देर रात करीब 1 बजे अतिक्रमण हटाया गया। दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर एमसीडी ने 17 बुलडोजर से यहां बने बारात घर, डायग्नोस्टिक सेंटर, दुकानों को ढहाया।यह कार्रवाई रामलीला मैदान के पास तुर्कमान गेट स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के करीब की गई। भीड़ ने पुलिस-एमसीडी टीम पर पत्थरबाजी कर दी जिससे कई पुलिस कर्मी व अधिकारी घायल हो गए तब मजबूरन पुलिस को आंसू गैस के गोले छोडऩे पड़े।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *