रायपुर जिला सहकारी बैंक के निरंजन सिन्हा अध्यक्ष व बाबी कश्यप उपाध्यक्ष बने


 रायपुर।  कुछ सहकारी बैंकों और सोसाइटियों में नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। नियुक्ति को लेकर राज्य सरकार ने आदेश भी जारी कर दिया है। जिसके अनुसार निरंजन सिन्हा को रायपुर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक का अध्यक्ष और अभिनेष कश्यप (बाबी)को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं प्रीतपाल बेलचंदन को फिर से दुर्ग जिला सहकारी केंद्रीय बैंक का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। रामकिशुन सिंह को सरगुजा जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक का अध्यक्ष और जगदीश साहू को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा बिलासपुर जिले में बेलतरा के पूर्व विधायक रजनीश सिंह को अध्यक्ष और रजनी साहू को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।जगदलपुर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में श्रीनिवास मिश्रा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, राजनांदगांव जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में सचिन सिंह बघेल को अध्यक्ष और भरत वर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *