रायपुर-छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल की उप सचिव रही सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आज सुबह पूछताछ के लिए बुलाया था, उसके बाद शाम को गिरफ्तारी की है। बुधवार कोर्ट में उन्हें पेश किया जायेगा।

