सारनाथ एक्सप्रेस अलग-अलग दिनों के लिए हुई रद्द


रायपुर। दुर्ग – छपरा के बीच चलने वाली सारनाथ एक्सप्रेस को रेल प्रशासन ने अलग-अलग दिन में रद्द करने का फैसला किया है। इसकी वजह रेल प्रशासन ने आगामी दिनों में पडऩे वाले कोहरे को बताया है। रेलवे के अनुसार 15159 छपरा से दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस को 14 फरवरी तक अलग-अलग दिनों में रोकी जाएगी जिसमें 1, 3, 6, 8, 10, 13, 15, 17, 20, 24, 27, 29 और 31 दिसंबर को, जनवरी में 3, 5, 7, 10, 12, 14, 17, 19, 21, 24, 26, 28, 31 को, फरवरी माह में 2, 4, 7, 9, 11, 14 तारीख को ट्रेन रद्द रहेगी।
इसी तरह से छपरा दुर्ग 15160 सारनाथ एक्सप्रेस को 2 दिसंबर से 27 फरवरी तक रद्द किया गया है। इसमें 2, 4, 7, 9, 11, 14, 16, 18, 21, 23, 25, 28 और 30 दिसंबर को, जनवरी में 1, 4, 6, 8, 11, 13, 15, 18, 20, 22, 25, 27 और 29 को, फरवरी में 1, 3, 5, 8, 10, 12, 15 तारीख को रद्द की गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *